ऐसे मिटाएँ आँखों के आस-पास का डार्क सर्कल

वर्तमान समय में आंखों के आसपास काले घेरे होना एक बहुत ही आम समस्या है। और इससे चेहरे की सुंदरता पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है अक्सर लड़कियों को यह गंभीर समस्या बहुत ज्यादा होती है और लड़कियां इससे छुटकारा पाने के लिए आलू और खीरे के टुकड़े अपनी आंखों पर रखती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ठंडे दूध और बादाम तेल का मिश्रण भी काले घेरे को प्रभावी तरीके से बहुत कम कर सकता है। तो आइए जानते है इन्हे दूर करने के लिए घरेलू उपाय….
गुलाब जल – आंखों के आसपास के काले घेरे व कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब जल में भीगे रूई के फाहे आंखें बंद करके पलकों पर अवश्य रखें।
बादाम तेल – सोने जाने से पहले बादाम तेल में आर्गेनिक शहद मिलाकर इसे आंखों के नीचे अवश्य लगाए।
कैमोमाइल टी बैग – कैमोमाइल टी बैग भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा का रंग हल्का करने और त्वचा को साफ करने जैसे गुणों से समृद्ध होता है।
दूध – ठंडा दूध भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर कर सकता है, क्योंकि दूध लैक्टिक एसिड, अमीनो एसिड, एंजाइम, प्रोटीन और कई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
पुदीने की पत्तियां – कुचली हुई पुदीना की पत्तियां भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने का एक बेहतरीन उपाय मानी जाती है। ये जीवाणुरोधी, एंटिसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3lDwhO6
via Latest News in Hindi
0 Comments