वैसे तो भांग का इस्तेमाल इंसान के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है लेकिन अब भांग का इस्तेमाल सिर्फ नशे तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि अब इसका इस्तेमाल खूबसूरती के लिए भी हो रहा है। क्योकि महिलाये खूबसूरत दिखने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ती है और आज के दौर में नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए लड़कियां क्या क्या नहीं करती है। घर से लेकर ब्यूटी पार्लर तक अपनी सुंदरता के साथ नाखूनो की सुंदरता को बनाये रखने के लिए बहुत से टिप्स अपनाती रहती है।

आज कल सोशल साइट्स् पर नाखूनो को सुंदर बनाने के लिए एक ब्यूटी ट्रेंड पाॅपुलर हो रहा है। इस ब्यूटी ट्रेंड में लडकियां नाखूनो को सुंदर बनाने के लिए भांग का इस्तेमाल कर रही है। इसमें भांग के पत्तो के टुकड़े को नाखूनो पर लगाकर उसे खूबसूरत लुक दे रही है।

लड़कियां अपने नेल्स को भांग से सजाकर इंस्टाग्राम पर ‘वीडनेल्स’ के नाम से पोस्ट कर रही है, जो बेहद पाॅपुरल हो रहा है। ये ब्यूटी ट्रेंड लगभग सबको प्रभावित कर रहा है। एज रिस्ट्रिक्शन के कारण नशे के सामान को टीनेजर के बीच नही बेचा जा सकता है लेकिन अब ब्यूटी के कारण इसे सेल किया जाने लगा है।

सौंफ के इन चमत्कारी फायदों को नहीं जानते होंगे आप



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ow8Hoq
via Latest News in Hindi

0 Comments