सर्दियों के मौसम में तिल का प्रयोग सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। तो चलिए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में-

सर्दियों में तिल का सेवन शरीर में उर्जा का संचार करता हैए और इसके तेल की मालिश से दर्द में राहत मिलती है।
वहीं सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को खांसी की समस्या होती है। अगर आपको सूखी खांसी होती है तो आप तिल का सेवन मिश्री व पानी के साथ करें।

तिल आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप तनाव व अवसाद आदि से आसानी से बच सकते हैं।

सर्दी के मौसम में फटी एड़ि‍यों की समस्या भी बेहद आम है। ऐसे में तिल का तेल गर्म करके उसमें सेंधा नमक और मोम मिलाकर लगाने से एड़ि‍यां जल्दी ठीक होने के साथ ही नर्म व मुलायम हो जाती है।

अगर आप तिल को कूटकर या चबाकर खाते हैं तो इससे आपको पेट संबंधी समस्या जैसे कब्ज व बवासीर आदि से छुटकारा मिलता है।

शरीर के किसी भी अंग की त्वचा के जल जाने पर तिल को पीसकर घी और कपूर के साथ प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

आजमाइए बिना नमक वाले पॉपकॉर्न, जिसके हैं चमत्कारी फायदे



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3om2RWn
via Latest News in Hindi