करें ये उपाय यदि आपको भी सुबह उठते ही आती हैं लगातार छींके

कुछ लोगों को सुबह उठते ही लगातार छींके आती हैं। आमतौर पर लोग इसे सामान्य मानते हैं, लेकिन वास्तव में यह साइनोसाइटिस की समस्या हो सकती है। इस समस्या के होने पर रोगी को सुबह उठते ही छींके आना, जुकाम-खांसी, बदन दर्द, आंखों से आंसू आना, दांतों में दर्द जैसी समस्या होने लगती है।
हल्दी और अदरक की चाय इस समस्या में रामबाण की तरह काम करती है। इस चाय को बनाने के लिए एक कप उबलते पानी में एक इंच हल्दी और एक इंच अदरक को पीसकर डालें और इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए उबालें। फिर छान कर चाय का सेवन करें।
नाक की सफाई करके इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।। रात को सोने से पहलें या फिर सुबह-सुबह नाक में थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर साफ करें। लेकिन इसे जोर से मसल कर साफ न करें।
म्यूकस की मात्रा ज्यादा होने पर भाप जरूर लें। भाप के लिए एक लीटर पानी को उबाल लें और फिर इसमें थोड़ा सा कपूर मिलाएं। अब इसकी भाप को 10 से 15 मिनट तक लें। आराम आने तक प्रक्रिया रोजाना करते रहे।
इस बीमारी का मुख्य कारण वायु में धूल, मिट्टी के महीन कण, पशुओं के बाल आदि का होना है। अगर आपने ने घर पर पालतू जानवर रखा है तो इन्हें घर से बाहर रखें और इनकी सफाई पर भी विशेष ध्यान दें।
यह भी पढ़ें:-
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3GcumIb
via Latest News in Hindi
0 Comments