जानें सोना पहनने के अनोखे फायदे

महिलाओं के लिए सोने के आभूषण हमेशा से ही आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। फैशन चाहे कितना ही बदलता रहे, सोने के आभूषण कभी भी फैशन से आउट नहीं होते। तो चलिए आज हम आपको इसे पहनने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताते हैं-
सोना पहनने से रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में इस रोग के लक्षणों को कम किया जा सकता है। वहीं अगर 24 कैरेट के शुद्ध सोने को त्वचा के घाव या संक्रमित स्थान के पास रखा जाए तो इससे घाव भरने में मदद मिलती है और यह इंफेक्शन को भी नियंत्रित करता है।
सोना सभी तरह के प्राकृतिक खनिजों से बना होता है जो शरीर के लिए किसी भी तरह से हानिकारक नहीं होता है। जबकि अन्य धातुओं में इस तरह का गुण नहीं पाया जाता।
अगर आप अपने शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखना चाहते हैं तो सोना इसमें आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर के तापमान और कार्य प्रणाली को नियंत्रित रखता है जो बाहर का तापमान बदलने पर हमें बीमारियों से बचाता है और हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3DjhHRD
via Latest News in Hindi
0 Comments