भागमभाग वाली दिनचर्या की वजह से कम उम्र में बुढ़ापा आना आम बात है, क्योंकि काम की अधिकता की वजह से इंसान जल्द थकान महसूस करता है।इस वजह से कम उम्र में बढ़ापा झलकने लग जाता है। ऐसा खाने में पोषक तत्वों की कमी, तैलीय और मिर्च युक्त पदार्थों, ज्यादा चाय-कॉफी, एल्कोहल, आदि के सेवन से होता है।

ऐसे में हमें पहले से ही सचेत हो जाना ही जरूरी है। अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है या फिर आप कम समय में बूढ़ा नहीं दिखना चाहते तो उपर्युक्त बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

सेब और दूध का प्रयोग 

सेब फल को कुचल कर उसमें कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लीजिए। ऐसा सप्ताह में कम से कम 4 बार करना चाहिए, इसका असर जल्द दिखाई देने लगेगा।

टमाटरदही और आटा करें प्रयोग 

पीसे हुए टमाटर में 3 चम्मच दही और 2 चम्मच जौ का आटा मिलाएं। चेहरे पर इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए लगाकर रख दीजिए। ये त्वचा में कसाव लाता है, जिससे झुर्रियां कम होने लगती हैं।

एल्यूमिनियम फॉयल के अनोखे फायदे, जानिये यहाँ



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3df8LCl
via Latest News in Hindi

0 Comments