पैरों की उंगलियों के बल चलने को टो वॉकिंग कहा जाता है। छोटे बच्चे अक्सर ऐसे ही चलते है। पैर की उंगलियों पर चलना उन बच्चों में आम है, जो चलना सीख रहे हैं। यदि बड़े बच्चे ऐसे चलते है तो यह एक चिंता का विषय है। इस स्थिति ऐसे बच्चे को हड्डी के डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी हो जाता है। बड़े बच्चों में ये बीमारियों का संकेत हैं। दरअसल मांसपेशियों में आपसी सामंजस्य नही हो पता इसलिए इस तरह की समस्या आती है। कभी-कभी पैर की मांसपेशी छोटी रह जाती है, तो यह एड़ी को जमीन को छूने से रोकती है। इस कारण से भी बच्चा एड़ी जमीन पर रखकर नहीं चल पाता है।

पंजों के बल चलना सेरेब्रल पाल्सी, मांसपेशियों की डिस्ट्रोफी, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। यदि इस तरह की समस्या का सामना आपका भी बच्चा कर रहा है तो आप तुरंत डॉक्टर्स से मिले। कुछ बच्चे के पैर की मांसपेशियां, एड़ी के पीछे से अजीब तरीके से जुड़ी होती है, तो बच्चे में ये परेशानी आना लाज्मी है।

पैर की उंगलियों के बल चलना एक पैटर्न है, जिसमे बच्चा आगे वाली उंगलियों के बल चलता है। ऐसे में बच्चे के पैर की एड़ी हमेशा ऊंची होती है। छोटी आयु में अधिकांश बच्चे पैर की उंगुली पर ही चलते है और धीरे-धीरे एड़ी के बल चलने लगते हैं। पर कुछ मामलों में ही ऐसा होता है जब 2 साल के बाद भी बच्चा पैर की उंगुली पर ही चले। ये समस्या आगे जाकर परेशान का कारण बन सकती है।

लहसुन के ये फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31akVK4
via Latest News in Hindi

0 Comments