कोहनियों के कालेपन को दूर करेंगे ये कारगर घरेलु नुस्ख़े

कोहनियों का कालापन बढ जाता हैं, तो ऐसे में कोहनियां काली नजर आती हैं। जिससे आपकी पर्सनैलिटी पर भी इसका असर पड़ता है। कोहनियों पर जम डैड त्वचा को साफ न किया जाए तो इनको बाद में साफ करना मुश्किल हो जाता है।
कई बार पार्टी या ऑफिस में स्लीवलैस कपड़े पहनने पर दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय बेहद कारगर है। चलिए आपको बताते हैं टिप्स
आवश्यक सामान
दो टेबलस्पून शहद, एक टीस्पून ऑलिव ऑयल, आधा नींबू का रस, एक टीस्पून बेकिंग सोड़ा
ऐसे कीजिए यूज : इस सारी सामग्री को एक बाउल में डाल कर मिक्स कर लीजिए। अब इसे घुटनों और कोहनियों पर लगाना चाहिए। इस मिश्रण को रात को सोने से पहले लगाएं और रात भर लगा रहने दीजिए।
कोहनियों तथा घुटनों को कॉटन के कपड़े से साथ कवर कर लीजिए। सुबह इसे गुनगुने पानी के साथ साफ कर लीजिए। साफ करने के बाद इस पर नारियल का तेल लगा लीजिए। इस प्रक्रिया को माह में तीन बार दोहराएं। कोहनियोें तथा घुटनों का कालापन दूर होगा।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3BqhyLl
via Latest News in Hindi
0 Comments