नहीं जानते होंगे आप, एलोवेरा के ये चमत्कारी फायदे

एलोवेरा या ग्वारपाठा एक रामबाण औषधि है। लगभग सब ही जानते है एलोवेरा के विषय मे परंतु इसके चमत्कारिक फायदों से आपको रूबरू होना भी ज़रूरी है। एलोवेरा हमारी त्वचा, बालो के लिए तो वरदान स्वरूप है इसके अलावा इसका सेवन भी किया जाता है।
त्वचा के लिहाज से एलोवेरा अतिउत्तम सौंदर्य प्रसाधन है। रात को सोने से पहले मुह को धो कर एलोवेरा जेल का 2-3 मिनिट तक हल्के हाथ से मसाज करे ओर सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो ले। एक अलग ही रंगत देखने को मिलेगी। इसके अलावा पिग्मिण्टेशन, झाइयां,झुर्रियां, पिम्पल्स के निशान आदि सब से छुटकारा मिलता है। ये ऐसा घरेलू उपचार है जो कोई भी व्यक्ति उपयोग में ले सकता है।
बालो के लिए भी एलोवेरा बहुत उपयोगी है। बालो को धोने से पहले ताज़े एलोवेरा की पत्ती का जेल निकाल कर उसमे 3 से 4 बूंदे नींबू और एक चम्मच शहद मिला कर बालो पर लगा सकते है। और 1 से 2 घंटे रख कर शैम्पू कर ले। बालो की सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। पार्लर में जाकर हज़ारो रुपये के स्पा ओर हेयर मास्क जितना ही असरकारक सिद्ध होगा।
इसके अलावा एलोवेरा को खाने में भी शामिल किया जा सकता है। सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से पित्त संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है। त्वचा में अंदर से निखार आता है। इसके अतिरिक्त एलोवेरा बालो के उम्र से पहले सफेद होने, रूसी, बालो का झड़ना आदि सभी समस्याओं के लिए एक अकेला सिपाही है। है ना एलोवेरा एक अमृत।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3EmGzcf
via Latest News in Hindi
0 Comments