सही तरीके का मेकअप बढ़ायेगा आपकी सुंदरता

मेकअप अक्सर कम लगा रहता है, या तो फिर थोपा हुआ दिखाई देने लगता है, जिससे पूरा चेहरा ख़राब दिखने लगता है। इन्ही सब चीजों से बचने के लिए आज हम आपको सही टिप्स बताएंगे मेकअप करने के लिए।
हमेशा इस बात का भी ध्यान रखें की आप जो कॉस्मेटिक प्रयोग में ला रही हैं, वह आपके लिए कितना अच्छा है, या आपके स्किन के हिसाब से ठीक नहीं है।
साथ ही यह भी ध्यान दें कि आप कपड़े क्या पहन रही हैं। क्योंकि मेकअप कपड़े के हिसाब से हो तो ज्यादा ही अच्छा लगता है। अगर आपका ड्रेस बहुत ब्राइट है, तो लाइट मेकअप करें और अगर ड्रेस हल्का है तो मेकअप हैवी भी करेंगे तो चलेगा। हमेशा बैलेंस बनाए रखें।
अच्छा कौन नहीं दिखना चाहता आज के समय में जब हर कोई चेहरे को लेकर काफी चिंतित होता है, ऐसे में अगर आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अपनाए कुछ खास टिप्स।
अच्छे मेकअप के लिए अपनाएं ये टिप्स:
मेकअप करने से पहले आप चेहरे को अच्छे से धूल लें उसके बाद आप स्किन टोन से मिलता जुलता फाउंडेशन पूरे चेहरे व् गर्दन तक लगाएं। फाउंडेशन की जगह आप बेबी क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आँखों पर हल्के रंग का और क्रीज़ पर डार्क कलर का आई शैडो लगाएं।
आई लाइनर के साथ काजल लगाने से भी आँखों का कलर मिलता है। तथा साथ ही मस्कारा भी लगा सकती हैं।
गालों में हल्के रंग का ब्लशर लगाएं। ब्लश इतना लगाएं की वह दूर से न दिखे।
प्रोटीन की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जानिए अन्य लक्षण
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3jFOrgW
via Latest News in Hindi
0 Comments