अपनाएं ये तरीका हाथों को कोमल बनाने के लिए

बदलते मौसम की वजह से हमारे हाथों की शक्ल बिगड़ जाती है। या फिर कैमिकल वाली क्रीम यूज करने से हाथों में रूखापन आ जाता है। इसलिए हाथों पर होममेड पैक यूज किया जाना चाहिए। जिसका कोई साइड इफैक्ट भी न हो। चलिए आपको हाथों को कोमल बनाने के लिए एक पैक बता रहे हैं। जिससे आपको हाथ कोमल तथा मुलायम होंगे।
आवश्यक सामग्री
– एक टीस्पून नींबू का रस
– एक टीस्पून टमाटर का रस
– 3-4 बूंद ग्लिसरीन
ऐसे करें यूज
-सर्व प्रथम इन तीनों चीजों को एक साथअच्छे से मिला पैक तैयार कर लीजिए।
-अब इस पैक को हाथों पर लगा लीजिए तथा 10 मिनट लगा रहने के बाद हल्के हाथों से मसाज कीजिए।
– इसके बाद आप इसे पानी से धो लीजिए।
-आप इसका यूज दस बाद दोबारा कर सकते हैं। इससे हाथ नर्म,कोमल तथा मुलायम हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZpMmiB
via Latest News in Hindi
0 Comments