हमारी सेहत के लिए हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं। इनमें कई प्रकार के विटामिन पाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इससे शरीर को पोटेशियम, विटामिन, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं।

वैसे तो सब्जियों को पकाकर ही खाते हैं लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें उबालकर खाने से दोगुना लाभ मिलेगा। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा शरीर भी बैक्टीरिया से दूर रहता है। चलिए जानते हैं कुछ सब्जियों के बारे में जिन्हें उबाल कर खाना लाभकारी होता है।

लीजिए उबले हुए चुकंदर का मजा : चुकंदर का सेवन करने से पहले केवल 3 मिनट के लिए उबाल लीजिए। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। जिन वूमन को अनियमित माहवारी की परेशानी हो उनके लिए उबली हुई चुकंदर काफी लाभकारी होता है।

लीजिए आलू को उबालकर यूज : आलू में काफी मात्रा में कैलोरीज होती है जिससे शरीर का मोटापा बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जब भी आलू खाएं उसे जरूर उबाल लीजिए। इससे आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होगी।

कीजिए बीन्स का उबालकर सेवन : क्या आप जानते हैं बींस का उबालकर सेवन क्यों किया जाता हैं, अगर नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि हरी बीन्स की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है।

इससे शरीर को कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम तथा विटामिन मिलता हैं। सब्जी की जगह बीन्स को उबालकर खाने से अधिक लाभ मिलता है। डायबिटीज के मरीज के लिए उबली बींस का सेवन करना काफी लाभकारी होता है।

अपनी नाभि पर शराब की कुछ बूंदे लगाने से मिलते हैं बहुत फायदे



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3EjTqMy
via Latest News in Hindi

0 Comments