कम पलकें झपकाना पड़ सकता है आप पर भारी, हो सकती है ये गंभीर बिमारी

एक व्यक्ति एक मिनट में तकरीबन 10 बार अपनी पलकें झपकाता है लेकिन कंप्यूटर पर काम करने या मोबाइल की स्क्रीन पर लगातार ध्यान लगाने से हमारी पलकें बहुत कम झपकती है जिससे आंखों को ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या हो जाती है।
हमारी आंखों की पुतलियों में खास तरह का लिक्विड होता है, जो ल्यूब्रिकेंट का काम करता है। पलकें झपकाने से यह आंखो में फैल जाता है और हमारी आंखें गीली नजर आती है। देर तक बिना पालक झपकाए टिकटिकी लगाकर काम करने से आंखों की नमी पूर्ण्तः खत्म हो जाती है जिसे ड्राई आई सिंड्रोम भी कहा जाता है।
लक्षण
आंखों में जलन होना
चुभन महसूस होना
आंखों में सूखापन लगना
खुजली होना
भारीपन रहना
आंखों में लालगी पड़ना
ड्राई आई सिंड्रोम से संबंधी आंखों में कोई भी समस्या होने पर आंखों के स्पेशलिस्ट को चैक करवाना चाहिए। कंप्यूटर पर काम करने या मोबाइल या टीवी का उपयोग करने वालों को बीच- बीच में आंखों को आराम देना चाहिए और पालक झपकाते रहना चाहिए।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3z0jusJ
via Latest News in Hindi
0 Comments