अंगूठा चूसना बच्चों कि बहुत ही सामान्य आदत में से एक है। लेकिन अगर वक्त रहते इसे रोका और टोका नहीं जाए तो यह आदत बहुत बड़ी गंभीर समस्या बन जाती है।

जब बच्चे को भूख लगती है तो वह अपने हाथ-पैर हिलाता है, इसी दौरान अंगूठा उसके मुंह में चला जाता है, जिसे वह स्तन या निप्पल समझकर चूसना शुरू कर देता है। यह इस बात का संकेत भी है कि उसका पेट नहीं भरा है। छह माह तक के बच्चे भूख लगने पर अंगूठा चूसते हैं।

इस आदत को जड़ से खत्म करने के लिए बच्चे के दूध पीने के अंतराल को कम करने के साथ ही उसे व्यस्त रखें और भरपूर प्यार दें।

जब बच्चा अंगूठा चूसे तो उसका ध्यान अंगूठे की ओर से हटा कर खिलौने, डांस या गाने की ओर ले जाएं।

अंगूठा चूसने वाले बच्चे को बार-बार डांटे नहीं, क्योंकि ऐसा करने से वह तनाव दूर करने के लिए और ज्यादा अंगूठा चूसेगा़

उसे अंगूठा न चूसने के बदले में चॉकलेट या कोई गेम दें।

दूसरों के सामने बच्चे की इस आदत की बुराई न करें। इससे उसका आत्मविश्वास और घटेगा।

हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में बहुत कारगर है ये फल



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YhpIaZ
via Latest News in Hindi

0 Comments