नहीं जानते होंगे आप, आलू के इन ब्यूटी फायदों के बारें मे

आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है क्योंकि यह हर घर में राज करता है। हर रसोई घर की सब्जियों की बास्केट में कोई और सब्जी हो न हो आलू अवश्य मिलेंगे। आलू सिर्फ खाने के काम में नही आता, इसके और भी बहुत से फायदे है। इसके ब्यूटी फायदे किसी से छुपे नही है।
आलू के फायदे तो सब जानते है लेकिन इसके छिलके भी उतने ही फायदेमंद है इस बात से आप शायद अनजान है। जिन छिलको को आप फ़ालतू समझ कर कूड़े के डिब्बे में डाल देती है वो आपकी त्वचा और बालो के लिए वरदान से कम नही है। आइये जानते है आलू के छिलके के फायदे :
आलू के छिलको को रात भर हल्दी के पेस्ट में भिगोकर रखे। सुबह इन छिलको को चेहरे पर हल्के हल्के से रगड़े और कुछ देर बाद चेहरे को पानी से धो ले। इससे आपकी त्वचा निखार जाएगी।
ओलिव ऑयल में आलू के छिलको को 1-2 घण्टे भिगोकर रख दे। कुछ देर बाद इन छिलको को चेहरे पर मसले और फिर चेहरा धो ले।
आलू के छिलको को पीसकर इसके रस को पूरी तरह निचोड़ ले। फिर इस रस से अपने स्कैल्प की अच्छे से मालिश करे और कुछ देर बाद बालो को धो ले। छिलको के रस में कैल्सियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बालो को पोषण देता है।
आलू के छिलको को अपने चेहरे के दाग धब्बो पर रगड़े और कुछ देर बाद पानी से मुँह धो ले।
आलू के छिलके को 10-15 मिनट पानी में उबाल ले। थोड़ा ठंडा होने पर इस पानी को बालो की जड़ो पर लगाए। यह पानी असमय सफ़ेद हुए बालो के लिए काफी फायदेमंद होता है।
आलू के छिलके आँखों के नीचे के एरिया में रगड़े। इससे आँखों के काले घेरों में फायदा मिलता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3yERjzC
via Latest News in Hindi
0 Comments