गाने सुनने के हैं शौकीन, लेकिन ईयरफोन का प्रयोग करें जरा संभलकर

आज के समय में फोन लोगों के मनोरंजन का साथी भी बन गया है। रास्ते में चलते हुए, बस में सफर करते हुए लोग कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, अगर किसी से बात भी करनी हो तो भी उसके लिए ईयरफोन लगाकर बात करते हैं। आप भी यकीनन ऐसा ही करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए अच्छा नही है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
जो लोग आवश्यकता से अधिक ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं, धीरे-धीरे उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। इतना ही नहीं, इसके कारण आपको बहरेपन की समस्या का समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगर आप हरदम सिर में दर्द की शिकायत करते हैं तो इसके पीछे मुख्य कारण आपका ईयरफोन भी हो सकता है। दरअसल, ईयरफोन से मैग्नेनेटिक इफेक्ट निकलती है, जो सिर दर्द की समस्या को बढ़ावा देती है। इतना ही नहीं, इसके कारण धीरे-धीरे व्यक्ति की दिमाग की नसें भी कमजोर होने लगती हैं, जिससे सोचने समझने की शक्ति भी कमजोर हो जाती है। कई लोग तो इस कारण अनिद्रा से भी जूझते हैं।
घंटो ईयरफोन लगाकर बातें करने और गाने सुनने से दिल की धड़कन तेज होती है। जिस वजह से हार्ट से जुड़ी अनेकों समस्याएं इंसान को अपनी चपेट में ले लेती हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3DFx0pk
via Latest News in Hindi
0 Comments