कलौंजी करती है इन बीमारियों का प्राकृतिक तरीके से इलाज

कलौंजी का इस्तेमाल लम्बे समय से एक औषधी के रूप में किया जाता रहा है। कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटैशियम और फाइबर युक्त कलौंजी की मदद से कई बीमारियों का इलाज आसानी से व प्राकृतिक तरीके से किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
अगर आप मधुमेह पीड़ित है तो आपको कलौंजी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर बना रहता है। आप इसे अपनी डाइट में किसी न किसी रूप में अवश्य शामिल करें।
वहीं गठिया रोग होने पर कलौंजी के तेल में लहसुन को पकाएं। इसके बाद आप इस तेल की मदद से दर्द वाली जगह पर मालिश करें। मालिश के बाद वह दर्द वाली जगह पर पट्टी बांध लें। रोजाना इस तेल से मालिश करने से दर्द में आराम मिलेगा और गठिया की समस्या भी दूर हो जाएगी।
आपको शायद पता न हो लेकिन कलौंजी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में भी मददगार है। ऐसा इसमें मौजूद एंटी-आॅक्सीडेंट्स के कारण होता है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में जगह अवश्य दें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3Cr5Qli
via Latest News in Hindi
0 Comments