एंटीऑक्सीडेंट भरपूर सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्व होते है जो ह्रदय के लिए बहुत लाभदायक होते है।

इसका नियमित तौर पर सेवन करने पर फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके अलावा और भी इसके कई फायदे है आईये जानते है……

अगर आपको मोटापे की समस्या है तो रोज़ एक सेब खाइये क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मोटापे को कम करने में सहायता करेगा और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी से रहत मिलेगी।

सेब के नियमित सेवन से मुंह के अंदर पनपने वाले बैक्टीरिया और वायरस कम होते है और दांत स्वस्थ रहते हैं। ये दांतो को पायरिया से बचता है।

सेबफल में विटामिन सी संतुलित मात्रा में होता है। इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

कई रसर्च के अनुसार सेब दमे के अटैक को रोकने में कारगर है। इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है साथ ही फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बहुत कम होती हैं।

सेब के नियमित सेवन से शरीर में मौजूद पीएच का स्तर नियंत्रित होता है। जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है जो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

सेहत के लिए प्याज की चाय है बहुत लाभदायक, जाने फायदे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3j5C7pm
via Latest News in Hindi

0 Comments