सामान्यतः नीम का पेड़ हर घर में मिल जाता है। अत्यधिक लोग नीम के फायदे जानते है तो कुछ लोग अनजान है। हम अक्सर देखते है कि दादा या दादी को चोट लग जाती है तो वो नीम की छाल उतारकर उसे घिसकर चोट पर लगा लेते थे और चोट पूर्ण्तः ठीक हो जाती थी। वर्तमान समय में चोट लगते ही हम डाॅक्टर के पास जाते है। दोस्तों आज हम यहाँ आपको नीम की पत्तियों से होने वाले महत्वपूर्ण फायदे के बारे में बतायेंगें।

मलेरिया को रोकता है

आपको बता दे की नीम का उपयोग मलेरिया बुखार के इलाज के लिए महत्वपूर्ण है। नीम के घटकों में से एक गैडुनिन निकलता है जो मलेरिया के इलाज के लिए अत्यधिक प्रभावी है। नीम के पत्तों की गंध के संपर्क में आने वाले मच्छर पूर्ण्तः दम तोड़ देता है।

कैंसर को रोकने मे कारगर

आपको बता दे की नीम छाल में और पत्तों में पोलिसाक्राइड और लिमोनोइड मौजूद होते हैं जो कैंसर और ट्यूमर की कोशिकाओं को कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं।

बालों को घना करने के लिए

बालों को पूर्ण्तः घना करने के लिए उबलते हुए पानी में ताजा नीम के पत्ते डाले और एक कप में ले ले, और अपने बालों को शैंपू के बाद अपने बालों मे चम्पी करने के लिए इस पानी का उपयोग करें। नीम में एंटी-बैक्टीरियल मौजूद होता है जो डैंड्रफ और बालों के झड़ने के मुद्दों का इलाज करने में मदद करता है।

चिकनपॉक्स का इलाज

चिकन पॉक्स के मरीज को हमेशा त्वचा को संक्रमण के अतिरिक्त फैलाव को रोकने के लिए नीम के पानी के साथ स्नान करने की सलाह दी जाती है।

चोट लगने पर

नीम के पानी का उपयोग चोट को बहुत तेजी से ठीक करने के लिए किया जा सकता है। जली हुई सतह पर नीम के पानी का उपयोग करने से त्वचा बहुत तेजी से ठीक हो जाती है।

दिनभर रहता है अगर सिर में हाथ, तो अपनाये ये आसान उपाय



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VmfV20
via Latest News in Hindi

0 Comments