फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर एक साथ नजर आये सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
काफी समय से खबर आ रही है की सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ है और उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा होती है। लेकिन दोनों ने आज तक इसके बारे में पब्लिक में कुछ नहीं बोला है। अब दोनों अपनी फिल्म ‘शेरशाह’ की रिलीज के लिए तैयार है और दोनों एक साथ फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर आये नजर।
कवर पेज शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, “#शेरशाह” .दोनों एक साथ इस कवर पेज पर बेहद खूबसूरत लग रहे है और उनके फैंस का तो उत्साह मानो डबल हो गया है।
आज कल दोनों ही फिल्म शेरशाह को प्रमोट करने में लगे है। फिल्म एक बायोग्राफिकल वॉर एक्शन फिल्म है जिसे विष्णु वर्धन ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने को प्रोड्यूस. फिल्म की कहानी परम वीर चक्र से नवाजे जाने वाले आर्मी कैप्टन विक्रम बत्रा की ज़िन्दगी पर आधारित है।फिल्म में सिद्धार्थ आर्मी कप्तान विक्रम बत्रा और उनके जुड़वा भाई विशाल के रोल में नजर आएंगे।फिल्म अमेज़न प्राइम पर 12 अगस्त को रिलीज हो रही है।
फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसके गाने भी ऑडियंस को बहुत पसंद आ रहे है। फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा की केमिस्ट्री के चर्चे हर जगह हो रहे है।
वर्कफ्रंट पर, कियारा इसके बाद कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 , वरुण धवन के साथ जुग जुग जियो और विक्की कौशल के साथ मिस्टर लेले में नजर आएँगी।
वही सिद्धार्थ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आएंगे जो रॉ एजेंट की ज़िन्दगी को सेलिब्रेट करती नजर आएगी . इसके साथ साथ वह इंद्र कुमार की फिल्म ‘थैंक गॉड’ में भी नजर आएंगे।
– एजेंसी/न्यूज हेल्पलाइन
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3AKF1XZ
via Latest News in Hindi
0 Comments