टूथपेस्ट दांतों को चमकाने का काम करता है ये तो सभी जानते हैं, लेकिन आपको पता है ये दांत के अलावा कई और चीजों को चमकाने का काम करता है। जी हां, चेहरे से लेकर नाखून और मुंहासे से लेकर ब्लैकहेड्स के साथ ही ये कपड़ों पर पड़े दाग और दीवारों पर पड़े दाग और गड्ढे को भी भर देता है। आइए जानते हैं एक टूथपेस्ट को कितने और कामों में प्रयोग कर सकते हैं।

ब्लैकहैड्स और व्हाइटहैड्स को दूर करने के लिए इफेक्टेड एरिया पर टूथपेस्ट लगाएं और सूखने के बाद इसे गीले कपड़े से साफ करें। इससे काफी हद तक ब्लैकहैड्स और व्हाइटहैड्स साफ हो जाएगें। हर दूसरे दिन यह करना चाहिए।

आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने का काम भी टूथपेस्ट करता है। डार्क सर्कल पर आप पेस्ट की पतली लेयर लगा लें। इस दौरान आंखों को बंद रखें क्योंकि ये आंखों में लगता है। सूखने पर इसे गीले कॉटन से साफ कर दें। रगड़ें नहीं। चार से पांच दिन पर इसे दोहरा सकते हैं।

नाखूनों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट यूज करें। पेस्ट को नाखूनों को हल्के हाथों से रगड़ें। इससे नाखूनों का पीलापन दूर हो जाएगा।

चश्मे की गंदगी साफ करने के लिए उस पर भी टूथपेस्ट लगाएं और उसे कॉटन से अच्छी तरह साफ करें और फिर पानी से धो लें।

घर में छोटे बच्चे होने से वे अक्सर दीवारों पर चित्रकारी करते रहते हैं जिस वजह से दीवारों का पेंट गंदा हो जाता है। ऐसे में दीवारों पर टूथपेस्ट लगाएं और फिर गीले कपड़े से साफ करें जिससे निशान हट जाएंगे।

कपड़ों में लगे दाग पर थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद उस कपड़े को ठंडे पानी से धो लें। दाग निकल जाएगा। अगर एक बार दाग न निकलें तो दोबारा करें।

डाइटिंग करना सेहत के लिये हो सकता है नुकसानदायक



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3jRFsJ1
via Latest News in Hindi

0 Comments