डायरेक्टर रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जाफरी की शादी की सेलिब्रेशन शुरू हो गयी है। कल मेहँदी फंक्शन के साथ यह शुरू हुई। मेहँदी फंक्शन एक क्लोस्ड इंटीमेट फंक्शन था जिसमें रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा और साशा आघा नजर आये।

फंक्शन की थीम येलो थी और सभी लड़कियां येलो में काफी सुन्दर नजर आ रही थी। अल्फिया ने फ्लावर जेवेलरी भी पहनी थी और दुल्हन पूरी तरह से ग्लो कर रही थी। रिया, साशा और क्रिस्टल तीनो पीले रंग के कपड़ो में नजर आयी और तीनो ही बेहद खूबसूरत लग रही थी।

अल्फिया ने अपने सोशल मीडिया पर फंक्शन की झलकियां शेयर की जिसमें वह अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ डांस और मस्ती करती नजर आ रही है।

रूमी जाफरी जिन्हे उनकी फिल्म ‘गली गली चोर है’ और ‘लाइफ पार्टनर’ के लिए जाना जाता है, वह अपनी अगली फिल्म ‘चेहरे’ के रिलीज का इंतजार कर रहे है। फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज को बार बार पोस्टपोन किया जा रहा है।

चेहरे एक मिस्ट्री थ्रिलर है जिसको रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस। फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी लीड रोल में नजर आ रहे है। फिल्म में क्रिस्टल डिसूज़ा, रिया चक्रवर्तीं सिद्धांत कपूर, अनु कपूर, रघुबीर यादव और धृतिमान चटर्जी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

मजेदार जोक्स: क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WJGTRY
via Latest News in Hindi

0 Comments