कोल्ड ड्रिंक पिने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
भीषण गर्मियों में अब तरह तरह के पेय पदार्थ बाजार में आ रहे हैं। बाजार में ज्यादातर डिमांड कोल्ड ड्रिंक की ही होती हैं। कोल्ड ड्रिंक में बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर ओर एम्पटी कैलोरीज पायी जाती हैं। जिससे शरीर पर बहुत ही बुरा असर पड़ता हैं। ये तो आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हैं।
लेकिन कई लोगों की शिकायत हेाती हैं कि कोल्ड ड्रिंक पीने के अगले दस मिनट में उनके पेट में अजीब से हलचल होती हैं। नई दिल्ली के डायबेटोलॉजिस्ट के अनुसार इसका एक कारण हो सकता हैं कि शुगर की मात्रा का सेवन। जी हां एक 200 मिली. की एक बोतल में करीब 10 चम्मच शुगर पायी जाती हैं।
आपको बतां दें कि कोल्ड ड्रिंक के नियमित सेवन से छोटी आंत में कैल्शियम, मैग्निशियम और जिंक जमा होने लगते हैं। जिससे यूरीन में कैल्शियम की मात्रा बढ जाती हैं। कोल्ड ड्रिंक में झाग पैदा करने के लिए कार्बन डाइआंक्साइड मिलाई जाती हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में कैंसर के रोग की आंशका बढ़ जाती है। साथ ही जिस इंसान को कैंसर की समस्या से जूझना पड रहा हो उसके लिए ये विष हैं।
बच्चों में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ckYuBU
via Latest News in Hindi
0 Comments