पुदीना एक पौधा होता है जो माउथफ्रेशनर का काम करता है। इसका सेवन तेल, चाय के रूप में किया जाता है। मेन्थाल, मेंथोन और मेथाइल एस्टर्स पुदीने में मौजूद होने के कारण इसके इस्तेमाल से बॉडी में ठंडक पैदा हो जाती है। यह मैगनीज, तांबा और विटामिन सी से भरपूर होता है। ये चेहरे के लिए भी अत्यंत फायदेमंद होता है। पुदीने के फायदों के बारे में तो सब जानते है पर आज हम आपको बता रहे है पुदीना के तेल के फायदों के बारे में, आइए जानें यहां –

दांतों को बनाए हैल्दी

पुदीने के तेल को दांतों पर लगाने से उसमे मौजूद कीटाणु समाप्त हो जाते है। इसमें एंटी सेप्टिक तत्व पाए जाते है जो दांतो के लिए अत्यंत लाभदायक होते है।  इसका यूज़ टूथपेस्ट बनाने में भी किया जाता है। पुदीने के तेल को टूथ पर लगाने से दर्द से छुटकारा मिलता है।

त्वचा संबंधी प्रॉब्लम दूर करे

स्किन से जुडी प्समस्या को दूर करने में पुदीने का तेल बहुत लाभदायक होता है।  इस तेल का इस्तेमाल करने से स्किन में ठंडक पहुंचती है और खुजली नहीं होती।  ये त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है।

नाखूनों को फंगस इन्फेक्शन से बचाए

पुदीने के तेल को नाखून पर लगाने से फंगस इन्फेक्शन नहीं होता।  ये एंटी फंगल तत्वों से भरपूर होता है।  इस तेल को नाखूनों पर लगाने से नाखून स्वस्थ रहते है।  रोज़ाना पुदीने के तेल से मालिश करने से आप पा सकते है चमकदार नाखून।

सिर दर्द से दिलाए छुटकारा

सिर दर्द से निजात दिलाने में पुदीने का तेल बहुत लाभदायक होता है। सिर पर इस तेल से मालिश करने से सिर दर्द को दूर किया जा सकता है।

स्ट्रेस दूर करे

पुदीने का तेल मस्तिष्क पर लगाने से स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से शरीर में एनर्जी आती है और मस्तिष्क टेंशन फ्री रहता है।

शुगर को नियंत्रित में रखता है ये फाइबर आहार



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VRPUYN
via Latest News in Hindi

0 Comments