जहां एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर शिथिल पड़ी है तो वही दूसरी तरफ अमेरिका में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है जो कि चिंता का विषय बनता जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार अमेरिका में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के संक्रमण के नए मामलों में 35 फीसदी की उछाल देखने को मिली है।

पिछले सप्ताह में सभी देशों की तुलना में अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक नए मामले मिलने की सूचना दी है।बढ़ते मामलों की वजह कोरोना का डेल्टा वेरियंट है।

महामारी को लेकर अपनी सप्ताहिक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि अमेरिका भारत, ईरान, ब्राजील और इंडोनेशिया ने सबसे अधिक कोविड -19 मामलों की सूचना दी। हालांकि, भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के मामलों गिरावट देखने को मिली है। वहीं, अमेरिका में 734,354 और ईरान में 248,102 नए कोविड मामले सामने आए हैं।

– एजेंसी/न्यूज हेल्पलाइन

यह भी पढ़ें:

दिल्ली: सरोजिनी नगर मार्केट में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण दुकानों को दिया गया बंद रखने का आदेश



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3g1zqVc
via Latest News in Hindi