दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए डाइट में कच्चा केला है सबसे अच्छा

पोटेशियम युक्त केला अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन अमूमन लोग पका हुआ केला ही खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि पके केले की ही तरह कच्चा केला भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता। इसमें मौजूद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपको दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। वहीं इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी6 और विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है। तो चलिए आज हम आपको कच्चे केले से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं-
अगर आप कच्चे केले की सब्जी बनाकर खाते हैं तो इससे आपको पोटैशियम और एंटी-आक्सीडेंट प्राप्त होते हैं जो आपको उर्जावान बनाए रखते हैं।
वहीं कच्चा केला पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसे खाने कब्ज दूर होता है। कच्चा केला आंतो की सफाई करने का काम करता है। इससे जो मल जमा रहता है वह बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में खाना लगता है।
चूंकि कच्चे केले में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए अगर इसका सेवन किया जाए तो आपकी हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।
जिन्हें अधिक भूख लगने की समस्या हो उन्हें भी कच्चा केला खाना चाहिए। यह पेट को भरा रखता है और देर तक भूख नहीं लगने देता।
ऐसे करें अपना बचाव अगर आप नींद के दौरान खर्राटों से है परेशान
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hPlfTc
via Latest News in Hindi
0 Comments