बारिश का मौसम भले ही मन को अच्छा लगता हो, लेकिन यह अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। खासतौर से, इस मौसम में व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में अगर व्यक्ति खुद का ध्यान न रखे तो इससे आपको कई तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं-

बारिश के मौसम में पानी व पानी के कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए पानी पर विशेष ध्यान रखें। घर में पानी को उबालकर पीएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि खाना बनाने में भी इस्तेमाल किया जाने वाला पानी साफ हो।

इस मौसम में तला-भुना और गरिष्ठ भोजन करने का मन अधिक करता है, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए हल्का व सुपाच्य भोजन ही करें।

जहां तक संभव हो, बाहर का भोजन न करें। बाहर के खाने-पीने से संक्रमण की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

मानसून सीजन में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हल्दी, अदरक, प्याज आदि को शामिल करें।

बीमार होने पर ही क्यों? रोज रखें अपने दिल का ख्याल



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SZzXi7
via Latest News in Hindi

0 Comments