चेहरे को निखार प्रदान करने में अति उत्तम है आलू

हमारी सेहत के लिए आलू बेहद फायदेमंद होता हैं, अगर हम इसका यूज स्किन के लिए लेंगे तो स्किन को कई लाभ मिलेंगे। आलू खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इसके कई औषधीय और सौंदर्य से जुड़े गुण भी हैं। आलू पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। इसमें सबसे अधिक मात्रा में स्टॉर्च पाया जाता है।
आलू क्षारीय होता है, जिसे खाने से शरीर में क्षारों की मात्रा बरकरार रहती है। इसमें पोटेशियम, सोडा, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, सी और डी पर्याप्त मात्रा में होता है।
-आप 1 चम्मच आलू का रस और 2 चम्मच उसमें नींबू का रस, मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर पतला घोल तैयार कीजिए फिर इससे चेहरे पर लगाना चाहिए और सूखने पर चेहरा सादे पानी से धो लीजिए।
ये पैक सभी प्रकार के दाग-धब्बों को हटाकर चेहरे को निखार प्रदान करने में अति उत्तम है। आलू की सब्जी किसको पसंद नहीं है। खाने में तो आलू स्वाद होता ही है, लेकिन इसके कई औषधीय और सौंदर्य से जुड़े गुण भी हैं। आलू पौष्टिक तत्वों से भरा होता है।
आलू के गोलाकर टुकडे आंखों पर रखिए और 10 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लीजिए। यह प्रक्रिया आंखों की झुर्रियां हटाने में सहायता करती है।
आलू उबालने के बाद बचे पानी में एक आलू मसलकर बाल धोने से पहले लगाना चाहिए, जिससे आपके बाल चमकीले, मुलायम और जडों से मजबूत होंगे। सिर में खाज, सफेद होने और गंजापन रूक जाता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VaZntZ
via Latest News in Hindi
0 Comments