अगर आप है गर्भवती तो छोड़ दे ये सारी बुरी आदतें

महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान या गर्भ धारण करने से पहले कुछ बुरी आदतें अवश्य छोड़ देनी चाहिए जिनके कारण उसे या उसके अजन्मे बच्चे को कोई भी तकलीफ हो सकती है। क्योकि गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर को किसी अन्य शरीर को नौ महीने अपने अंदर रखने के लिए पूर्ण रूप से तैयार करना पड़ता है, अजन्मे बच्चे को पोषण प्रदान करना पड़ता है, उसकी रक्षा करनी पड़ती है तथा भ्रूण का स्वस्थ विकास भी करना होता है। आइये जाने…….
अधिक कसरत करना – कुछ महिलाओं को अधिक कसरत करने की आदत होती है। इससे गर्भाधान के साथ साथ गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है।
तनाव – जब आप बच्चे के लिए प्रयत्न कर रही हैं तब आपको तनाव लेने की आदत छोड़ देनी चाहिए क्योंकि तनाव के कारण अन्य कई समस्याएं भी हो जाती हैं।
स्मोकिंग – गर्भावस्था के पहले या गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करना महिला तथा उसके गर्भ में विकसित होने वाले बच्चे के फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्मोकिंग के कारण गर्भ धारण करने की प्रक्रिया भी जटिल हो सकती है।
अल्कोहल – गर्भवती होने से पहले अल्कोहल का सेवन करना छोड़ दें। गर्भावस्था के दौरान अल्कोहल का सेवन बहुत अधिक नुकसानदायक हो सकता है जिसके कारण गर्भपात भी हो सकता है तथा फीटल अल्कोहल सिंड्रोम भी हो सकता है।
कुछ विशेष दवाईयां – एक अन्य आदत जो गर्भधारण करने के पहले छोडनी चाहिए वह है कुछ विशेष प्रकार की गोलियों का सेवन जो आपकी गर्भावस्था को नुकसान पहुंचा सकती हैं। गर्भधारण करने पहले अपने डॉक्टर को बताएं कि आप किस प्रकार की गोलियों का सेवन कर रही हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ifFs5Z
via Latest News in Hindi
0 Comments