आज के समय में अधिकतर लोग बढ़ते वजन से परेशान है। हर घर में मोटापे की समस्या ने दस्तक दे रखी है और इसके पीछे की मुख्य वजह है आज की व्यक्ति की जीवनशैली। भागदौड़ भरी जिन्दगी में व्यक्ति का न तो खाने का कोई समय है और न ही सोने का। एक्सरसाइज करने के लिए तो व्यक्ति को समय ही नहीं मिलता। जिसके कारण मोटापा उनके शरीर में अपनी जगह बना लेता है। लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो इस मोटापे को खुद से दूर कर सकते हैं-

खाने और सेहत का एक गहरा नाता है। कुछ लोग काम की व्यस्तता में दिन का मील स्किप कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति को तेज भख लगती है और वह कुछ भी खा लेता है। इसलिए कोई भी मील स्किप न करें। साथ ही संतुलित आहार लेना भी काफी आवश्यक होता है। अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज आदि जरूर शामिल करें।

जब लोगों का वजन बढ़ जाता है, तब वह व्यायाम की शुरूआत करते हैं। लेकिन ऐसा न करें। आप चाहें मोटे हो या पतले, कम से कम रोज आधा घंटा व्यायाम करें। व्यायाम सिर्फ शरीर की चर्बी ही नहीं घटाता, बल्कि यह आपका स्टेमिना भी बढ़ाता है और कई गंभीर बीमारियों को भी आपसे कोसों दूर रखता है।

नींद पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। कुछ लोग काम में इस हद तक बिजी हो जाते हैं कि उनकी नींद प्रभावित होने लगती है। इससे वजन तो बढ़ता है ही, साथ ही व्यक्ति गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

सेहत के लिए सुबह-सुबह गुनगुना नींबू पानी पीना होता है बहुत फायदेमंद



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3e68MJI
via Latest News in Hindi

0 Comments