मॉनसून सीजन खुशियां तो लाता ही है साथ में वह अनेकों बीमारियों को भी लेकर आता है। इस मौसम में उलटी, दस्त, एलर्जी आदि समस्याएं शरीर को काफी घेर लेती हैं जिससे शरीर काफी ढीला हो जाता है। इन समस्याओं से बचने के लिए जरुरी है की आप हरड़ का सेवन करें जिससे आप तंदरुस्त रहें।  यह फंगल इंफेक्शन, बुखार, सर्दी-खांसी और कब्ज आदि समस्याओं को आसानी से दूर कर देता है और शरीर को फिट बनाता है। आइए जानें इस मौसम में हरड़ कैसे है फायदेमंद –

एलर्जी से छुटकारा

हरड़ खाने से स्किन एलर्जी को दूर किया जा सकता है।  पानी में हरड़ के फल को उबाल लें और इसका काढ़ा तैयार कर लें।  इसको पीने से एलर्जी दूर हो जाएगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।

फंगल इंफेक्शन दूर करे

मॉनसून सीजन में त्वचा पर फंगल इंफेक्शन की समस्या अक्सर हो जाती है।  हरड़ के फल और हल्दी को मिक्स कर लें और इसे प्रभावित एरिया पर लगाएं।  स्किन पर होने वाला फंगल इन्फेक्शन दूर हो जाएगा।

उल्टी, सूजन से निजात दिलाए

हरड़ और शहद का उपयोग करने से उल्टियां ठीक हो जाती हैं।  साथ ही यह मुंह में सूजन से भी छुटकारा दिलाता है।  ऐसे में हरड़ के गरारे करना बेहद लाभदायक होता है।  इसके अलावा आप हरड़ का लेप छाछ में मिक्स करके भी गरारे कर सकते हैं।  मसूढ़ों की सूजन दूर हो जाएगी।

मोटापा कम करे

वजन कम करने में हरड़ अहम रोल निभाती है।  हरड़ खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रहता है ।  इसका सेवन करने से कब्ज से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हल्दी



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3CbX6jd
via Latest News in Hindi

0 Comments