कोरोना को लेकर रिसर्च में आए नए नतीजे, आप भी जानें

इटली में कोरोना वैक्सीन को लेकर हुई एक नई रिसर्च में एंटीबॉडी को लेकर नए तथ्य सामने आए हैं। तथ्य में पाया गया है कि कोरोना से संक्रमित होने के नौ महीने तक एंटीबॉडी बना रहता है। जबकि बिना लक्षण वाले मामलों में एंटीबॉडी का स्तर समान रहा इटली के एक शहर की आबादी के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।
इटली में यूनवर्सिटी ऑफ पाडुआ और ब्रिटेन में इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने पिछले साल फरवरी और मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए इटली के वो के 3000 निवासियों में से 85 प्रतिशत के आंकड़ों का विश्लेषण किया।
मई और नवंबर 2020 में एक बार फिर से इन लोगों में एंटीबॉडी की जांच की गई।फरवरी और मार्च में संक्रमित 98.8 प्रतिशत लोगों में नवंबर में एंटीबॉडी कायम थी। नतीजे से यह भी पता चला कि संक्रमण के गंभीर या बिना लक्षण वाले मामलों में एंटीबॉडी का स्तर समान रहा।
अध्ययन की अग्रणी लेखक इंपीरियल कॉलेज की इलारिया डोरिगटी ने कहा, हमें ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला कि लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले लोगों में एंटीबॉडी का स्तर अलग-अलग हो।
यह भी पढ़ें:
टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? जानिए यहां
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3BnVQZw
via Latest News in Hindi
0 Comments