गलत खान पान के कारण आजकल काफी मोटापे की प्रॉब्लम से परेशान है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए डाइटिंग पे रहते हैं। लेकिन डाइटिंग पे कई लोग ऐसे कई फूड्स का सेवन करते हैं जिनमे काफी मात्रा में शुगर और कैलोरीज होती है। आज हम आपको बताएंगे डाइटिंग में किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।कुछ लोग टमाटर से बनी केचअप को हैल्दी समझ कर डाइटिंग में शामिल कर लेते हैं।

केचअप बनाते समय टमाटर के साथ साथ ढेर सारा शुगर, नमक और मसाले का प्रयोग भी होता हैं। इसके अलावा केचअप में कैलोरीज भी अधिक मात्रा में होती है।शहद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले शहद में शुगर की काफी मात्रा होती है। इसलिए इन्हें खाते समय ध्यान दें और हैल्दी समझकर इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए काफी लोग ब्रेकफास्ट में ब्रेड का सेवन करते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। इन ब्रेड को बनाने के लिए दूसरी सामग्री के साथ-साथ शुगर का इस्तेमाल भी किया जाता है।

चेहरे को गोरा करने में आलू का रस मददगार होता है जानिए कैसे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3vRCYiG
via Latest News in Hindi

0 Comments