हृदय और गुर्दे के रोगों में बहुत फायदेमंद है चीकू

चीकू को ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत माना गया है। गर्मियों के दस्तक साथ अब चीकू भी आना शुरू हो गया है। चीकू जो खाने में स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेंमंद हैं। इसमें विटामिन ‘ए’ पाया जाता हैं। इसका नियमित उपयोग आंखों के लिए एक रामबाण औषधि का काम करता हैं। चीकू के प्रतिदिन सेवन से धातुपुष्ट होती है तथा पेशाब में जलन की समस्या आसानी से दूर होती है।
चीकू की छिलके में टैन्निक पाया जाता है इसलिए सूजन और बुखार में चीकू बहुत ही फायदेमंद है। चीकू शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में सहायक हैं। चीकू में विटामिन ‘ए’ के अलावा भी विटामिन ‘बी’ और ‘ई’ भी होता है जो त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है तथा त्वचा की नमी को बरकरार रखता है।कब्ज और दस्त की बीमारी को ठीक करने में सहायक चीकू खाने से आंतों मजबूती आती है और आंतें अधिक मजबूत होती हैं।
चीकू में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता हैं। चीकू का रोजाना सेवन शरीर की कमजोरियों को दूर करता है। साथ ही कार्बोंहाइड्रेड और न्यूट्रिएंट से भरपूर चीकू स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी है। हृदय और गुर्दे के रोगों में एक अहम भूमिका निभाने वाला हेाता हैं तथा चीकू एनिमिया होने से भी रोकता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3y3I6kf
via Latest News in Hindi
0 Comments