नाश्ते में बिस्कुट खाने के हैं शौकीन, तो ऐसे करें इनका चयन

बहुत से घरों में चाय के साथ बिस्कुट खाया जाता है। आजकल मार्केट में विभिन्न प्रकार की कंपनी के तरह-तरह के बिस्कुट मिलते हैं। लेकिन अगर इनका चयन समझदारी के साथ न किया जाए तो इससे सेहत को नुकसान होता है। बेहतर होगा कि आप स्वाद और सेहत के बीच एक संतुलन बनाकर चलें। तो चलिए जानते हैं कैसे करें बिस्कुट का चयन-
जहां तक संभव हो, मैदे के बिस्कुट के चयन से बचें, यह सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते। इसकी जगह आप आटे के बिस्कुट का चयन कर सकते हैं। यह अपेक्षाकृत अधिक हेल्दी होते हैं।
आजकल मार्केट में ओट्स बिस्कुट मिलते हैं। यह हेल्थ काॅन्शियस लोगों के लिए अच्छा आंप्शन है क्योंकि ये पौष्टिक, हल्के और सुपाच्य भी होते हैं।
लो फैट्स बिस्कुट हालांकि पूरी तरह से फैट्स फ्री बिस्कुट नहीं होते। लेकिन फिर भी सेहत के लिहाज से ये बेस्ट बिस्कुट की श्रेणी में आते हैं। इसमें वसा नाम मात्र का होता है। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है।
जीरा बिस्कुट स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन काॅम्बिनेशन है। इनमें कैलरी की मात्रा कम होती है। इन्हें चाय के साथ एक आदर्श स्नैक्स माना जाता है।
गर्मी के मौसम में अपने डाइट में करें यह बदलाव, रहेंगे हेल्दी
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3wae1zc
via Latest News in Hindi
0 Comments