आज नई दिल्‍ली में मंत्रियों के समूह की 29वीं बैठक को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि 12 राज्यों में इस पर विशेष नजर रखी जा रही है जहां इसकी मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट चिंता का विषय है।उन्‍होंने कहा कि वैज्ञानिक इस वैरिएंट के प्रभाव का अध्‍ययन कर रहे हैं।

बैठक में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे।कोविड के मामलों में आई उल्‍लेखनीय कमी का जिक्र करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि 14 राज्‍यों में प्रति दस लाख की आबादी पर एक सौ से कम मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में अब तक 32 करोड़ 36 लाख से अधिक कोविड के टीके लगाए जा चुके है अमेरिका में यह संख्‍या 32 करोड़ 33 लाख है।केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि कोविड टीका लगाने के मामले में देश अमरीका से आगे निकल गया है।

यह भी पढ़े-

सरकार पर आरोप लगाते हुए पंचायत चुनावों में नहीं भाग लेने का निर्णय लिया



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dnKYAx
via Latest News in Hindi

0 Comments