आडू खाने से मोटापा होता है आसानी से नियंत्रित

आडू को अंग्रेजी में पीच कहा जाता है। यह एक फल होता है जो पीले कलर का होता है। इसमें अधिक बीज पाए जाते है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
जानें आडू के अन्य लाभ –
इस फल में कैलोरी बहुत कम होती है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। इसका सेवन आप नाश्ते में कर सकते हैं। आपका पेट लम्बे समय तक भरा भरा रहेगा। इसको खाने से मोटापे को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
विटामिन सी आड़ू में अधिक होता है जो शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करता है। इसको खाने से इम्यून सिस्टम हैल्दी रहता है।
आडू में पोटैशियम भरपूर होता है जो किडनी के लिए बहुत लाभदायक है। इसका सेवन करने से यूरिनरी ब्लैडर हैल्दी रहता है और किडनी की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
आडू खाने से आंखों से जुडी समस्या दूर हो जाती है और आंखों की रौशनी बढ़ती है। ये फल शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है जो शरीर में विटामिन ए को बनाता है। इसका सेवन अवश्य करना चाहिए, बहुत लाभ मिलेगा।
एंटी-ऑक्सीडेंट आड़ू में अधिक होते हैं जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3wISzkB
via Latest News in Hindi
0 Comments