अखरोट को खाएं भिगोकर, मिलेंगे जबर्दस्त लाभ

अखरोट एक ऐसा नट है जिसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम व ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो लोग इसे यूं ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर इसे भिगोकर खाया जाए तो इससे फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। रात में अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट इसे खा लें। तो चलिए जानते हैं अखरोट को भिगोकर खाने से होने वाले लाभों के बारे में-
अगर आप वजन कम करने की फिराक में हैं तो भीगे हुए अखरोट खाएं। इससे वेट लॉस में भी हेल्प मिलती है। दरअसल, अखरोट कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर और जिंक का अच्छा स्रोत है। ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में हेल्प करता है।
जिन लोगों को नींद आने में परेशानी होती है, उन्हें भी भीगे हुए अखरोट खाने चाहिए। दरअसल, अखरोट में मेलाटोनिन नामक एक तत्व होता है, जो नींद को बेहतर बनाता है।
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण रोजाना इसे खाने से आपको डिप्रेशन और स्ट्रेस से लड़ने में हेल्प मिलती है। भीगे अखरोट को खाने से खराब मूड एकदम ठीक हो जाता है।
अखरोट खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है क्योंकि इसमें गुड फैट काफी मात्रा में होता है जिससे आप ओवरईटिंग से बचे रह सकते हैं।
अखरोट में कुछ ऐसे घटक होते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
भीगे अखरोट बॉडी के कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करते हैं और इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट दिल को दुरूस्त करने का काम करते हैैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3n5iwXM
via Latest News in Hindi
0 Comments