सोते समय यह परेशानियां गंभीर बीमारियों की तरफ करती हैं इशारा

एक हेल्दी जीवन जीने के लिए रात्रि में क्वालिटी स्लीप लेना बेहद आवश्यक माना गया है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रात को सात से आठ घंटे सोते तो हैं लेकिन रात में उन्हें कई तरह की परेशानियां होती है। अमूमन लोग इसे सामान्य मानते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। रात में आपकी कुछ बातें इशारा करती हैं कि आप गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में –
कुछ लोगों को रात को सोते समय बार-बार उठकर पेशाब करने जाना पड़ता है। कभी-कभी ऐसा हो तो यह सामान्य है। लेकिन अगर आपके साथ यह नियमित तौर पर हो रहा है तो समझ लीजिए यह डायबटीज के लक्षण हैं। ऐसे में आपको प्री डायबटीज भी हो सकता है। डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें वरना आपको गंभीर समस्या हो सकती है।
रात को सोते समय नींद खुलना तो बेहद आम बात है। लेकिन अगर व्यक्ति की हर दूसरे दिन अचानक नींद खुल जाए या फिर रात को सोते समय अपने साथी को लात मारकर अचानक उठकर बैठने की आदत है तो ऐसे में आप रैस्टलेस सिड्रोम के शिकार हैं।
अगर रात को नींद लेने के दौरान आपको सांस लेने में दिक्कत आ रही है तो स्लीप ऐप्निया का संकेत हो सकता हैं। इन दिनों ज्यादातर लोगों में ये बीमारी तेजी से बढ़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है आपकी दिनचर्या का नियमित न होना।
अगर रात को सोते समय आपकी धड़कने तेज चलती है जिस वजह से आपकी नींद रात में लगातर खुलती रहती है। आपको थायरॉयड होने हो सकता है। ऐसा होने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32d4Zny
via Latest News in Hindi
0 Comments