लहसुन के होते हैं इतने फायदे, जानकर दंग रह जाएंगे आप

लहसुन का सेवन यूं तो सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन वहीं दूसरी ओर यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसके गुणों के कारण ही लहसुन को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। तो चलिए जानते हैं लहसुन से होने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में-
लहसुन का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता में इजाफा होता है, जिससे कारण न सिर्फ व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता है।
लहसुन ब्लड क्लॉटिंग को रोकने में बेहद कारगर साबित हुआ है। जिन लोगों का खून ज्यादा गाढ़ा होता है ऐसे लोगों के लिए भी लहसुन लाभदायक है। दरअसल, यह खून को पतला करके रक्त प्रवाह सुचारू करता है।
लहसुन के सेवन से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं। जिसके कारण किसी भी प्रकार के संक्रमण का प्रभाव शरीर को तुरंत नहीं होता।
लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगा कर छोड़ दें। कुछ देर में आपको दर्द में आराम मिलेगा
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3wWOme8
via Latest News in Hindi
0 Comments