काली मिर्च एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इससे सेहत को भी कई तरह के लाभ होते हैं। काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट हैं, साथ ही इसमें मैंगनीज और आयरन भी पाया जाता है। इसके औषधीय गुणों के कारण ही कई बीमारियों में यह रामबाण की तरह काम करता है। इसके प्रयोग से सांस की बीमारी, बुखार, खांसी, पेट के रोग और यदि पेट में कांच आदि का टुकडा चला जाए तो उसको निकालने में भी काफी मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं काली मिर्च के कुछ बेहतरीन उपयोगों के बारे में-

यदि पेट में कांटा, कांच का टुकडा आदि खाने के साथ या किसी भी भांति चला जाए तो पके हुए अन्नानास के साथ काली मिर्च और सेंधा नमक लगाकर खाने से पेट में गया हुआ कांच या कांटा निकल जाता है।

यदि उल्टी आ रही हो या जीव मिचला रहा हो, तो नींबू के साथ काली मिर्च और सेंधा नमक लगाकर चूसने से जी मिचलाना बंद हो जाता है और उल्टी भी नहीं आती।

कब्ज होने पर काली मिर्च के चार-पांच साबुत दाने दूध के साथ रात को लेने से कब्ज में लाभ मिलता है

मलेरिया होने पर काली मिर्च के चूर्ण को तुलसी के रस में मिलाकर पीने से लाभ होता है



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3azSEyw
via Latest News in Hindi

0 Comments