गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल स्किन के लिए काफी जरूरी माना जाता है। सनस्क्रीन आपको सूरज की तेज किरणों से प्रोटेक्शन प्रदान करती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सनस्क्रीन को सही तरह से इस्तेमाल करें। तो चलिए जानते हैं सनस्क्रीन से जुड़ी कुछ गलतियों के बारे में-

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते समय एसपीएफ का ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप घर या इनडोर एक्टिविटी में हैं तो आप एसपीएफ 15 का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन अगर आपको धूप में निकलना पड़ता है तो आप एसपीएफ 50 का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन लगाने के लिए समय का सही तरह से ध्यान रखें। हमेशा सनस्क्रीन घर से निकलने के 10 से 15 मिनट पहले लगाएं। इससे इसे आपकी स्किन पर काम करने का पर्याप्त वक्त मिल जाता है और बाहर निकलने पर स्किन को पूरा प्रोटेक्शन देता है।

डार्क स्किन वाली लड़कियां अक्सर ये सोचती हैं कि उन्हें सनस्क्रीन की ज़रूरत नहीं है। लेकिन सनस्क्रीन आपकी स्किन टोन को डार्क होने से नहीं बचाता, बल्कि ये स्किन को हानिकारक किरणों से प्रोटेक्शन देकर डैमेज से बचाता है। इसलिए चाहे आपकी स्किन टोन कुछ भी हो इसे ज़रूर लगाएं।

सेहत के लिए क्यों लाभदायक है दूध का सेवन, जानिए



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ntTYrX
via Latest News in Hindi

0 Comments