आज के समय में लोग जिस तरह अपनी हेल्थ को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं, उसके कारण अब लोग वर्कआउट पर भी फोकस करने लगे हैं। यह सच है कि नियमित व्यायाम अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है लेकिन कई बार लोग अपने आहार पर ध्यान नहीं देते। जिसके कारण समस्याएं पैदा होती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ आहार के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें वर्कआउट से पहले नहीं खाना चाहिए-

फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन एक्सरसाइज से पहले नहीं करना चाहिए। दरअसल, इनका पाचन थोड़ा कठिन होता है। एक्सरसाइज से पहले ऐसे किसी भी चीज का सेवन वर्जित होता है जिनके पाचन में समय लगता हो।

वर्कआउट से पहले दूध या किसी भी तरह के डेयरी प्राॅडक्ट का सेवन न लें। इसकी वजह से वर्कआउट करते समय डकारें भी आने लगती है। अगर आपको इसका सेवन करना है तो वर्कआउट करने के आधे घंटे बाद इसका सेवन करें।

रोस्टेड नट्स या और किसी भी तरह की नमकीन चीजें वर्कआउट से पहले खाने से शरीर का फ्लूइड बैलेंस बिगड़ जाता है और इससे आपकी परफॉरमेंस कमजोर पड़ जाती है। इसलिए वर्कआउट से पहले नमक युक्त चीजें ना खाएं।

खट्टे फल यूं तो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं लेकिन वर्कआउट से पहले इन्हें खाने की भूल न करें। इस तरह के फल जैसे संतरा, अंगूर या नीबू वर्कआउट के दौरान आपको हार्टबर्न की समस्या दे सकते हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dpMBhR
via Latest News in Hindi

0 Comments