आमतौर पर घरों में गेंहू के आटे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम के आटे का सेवन करने से कई गुना अधिक लाभ मिलते हैं। दरअसल, गेंहू के आटे में ग्लूटेन पाया जाता है जो कई लोगों के लिए नुकसानदायक है। लेकिन बादाम के आटे में बिल्कुल भी ग्लूटेन नहीं होता है। इतना ही नहीं, बादाम के आटे का अगर सेवन किया जाए तो इससे शरीर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
आपको शायद पता न हो लेकिन बादाम के आटे में दूध से भी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह तीनों मिनरल हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है तथा उनके मजबूती को बढ़ाते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर है तो बादाम के आटे का सेवन करें।

बादाम का आटा मस्तिष्क के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। इसके सेवन से दिमाग की ग्रोथ दुगनी होती है। दिमाग के अलावा आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

बादाम के आटे में प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है, जिसके कारण यह मांसपेशियाें के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप जिम जाते हैं और अच्छी मांसपेशियां बनाना चाहते हैं तो गेहूं के आटे के बजाय बादाम का आटा खाना शुरू कर दें।

बादाम का आटा पाचन के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें डायटरी फाइबर मौजूद होता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इसके अलावा इसे खाने से डायरिया और कब्ज नहीं होती हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OZ2JNF
via Latest News in Hindi

0 Comments