प्रोटीन युक्त आहार होता है शरीर के लिए लाभकारी,जानिए इसके अन्य फायदे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार खाना बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन, कार्बोफाईड्रेट, विटामिन्स आदि चीज़ों से युक्त खाना शरीर को हैल्दी बनाने में कारगर होता है। शरीर में कैल्शियम और मिनरल्स के साथ मिलकर प्रोटीन टिशूज बनाता है। अंडा, बादाम, मशरूम आदि चीज़ों को खाकर शरीर की रक्तवाहिका नलियों, आंतों, लिवर व किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है।
बादाम का करें सेवन
प्रोटीन की मात्रा बादाम में भरपूर पाई जाती है। इसमें मैग्नीशियम, फाइबर और मोनोसैचुरेटेड फैट अधिक पाया जाता है जिसे हार्ट हैल्दी रहता है। इसको खाने के लिए रात्रि में पानी में डालकर भिगो दें । इसके बाद प्रातः इसका सेवन छिल्का उतारकर करें।
मशरूम है फायदेमंद
इम्यूनिटी को बढ़ाने में मशरूम बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में फायदेमंद होता है।
अंकुरित अनाज खाएं
अंकुरित अनाज खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं रहती। प्रतिदिन अंकुरित अनाज का सेवन करें। इसमें कैलोरी कम पाई जाती है। इसका सेवन आप सलाद में डाल भी कर सकते हैं।
दाल है लाभदायक
प्रोटीन युक्त दालें पीने से शरीर हैल्दी रहता है। डाइजेस्टिव कार्ब्स और फाइबर के साथ साथ मैग्नीज, फॉलेट और आयरन भी दालों में अधिक होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3uFuQ3G
via Latest News in Hindi
0 Comments