नए सेल्स का निर्माण और रोगों से लड़ने में सहायक हैं मूंगफली, जानिए इसके फायदे

मूंगफली वैसे तो हर मौसम में नमकीन जैसी और भी चीजों में इस्तेमाल होती है। इसमें ओमेगा 3, प्रोटीन जैसे और भी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जाने इसे खाने के सेहत संबंधी फायदों के बारे में…
दिल के लिए – मूंगफली कोलेस्ट्राल को कंट्रोल करने में मददगार है। इससे दिल संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
प्रोटीन से भरपूर – प्रोटीन बॉडी के लिए बहुत जरूरी है। इसे खाने से पुराने सैल्स की मुरम्मत होती है और नए सेल्स का निर्माण होता है जो रोगों से लड़ने के लिए बहुत जरूरी है। इसे खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है।
पाचन प्रक्रिया – मूंगफली में पाया जाने वाला तेल पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से कब्ज,गैस और एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है। इससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है।
गर्भावस्था में जरूरी – मूंगफली का नियमित सेवन प्रैंगनेसी के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह गर्भावस्था में शिशु के विकास में मदद करती है।
खून की कमी – रोजाना 50 या 100 ग्राम मूंगफली रोजाना खाने से सेहत बनती है। भोजन आसानी से पचता है और शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PU86ym
via Latest News in Hindi
0 Comments