गर्मियों की शुरूआत हो चुकी हैं, ऐसे में गर्मी से हाल बुरा और लू से जनजीवन परेशान रहेगा। गर्मियों में अगर लू लग जाएं तो सेहत बिगड सकती हैं। दरअसल, लू लगने की सबसे बड़ी वजह है शरीर में पानी की कमी, इसलिए बेहतर होगा कि आप गर्मियों में अधिक से अधिक पानी पीएं।

गर्मियों में चलने वाली लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने हाथ और मुंह को कपड़े से जरूर कवर कीजिए। इन सब के अलावा भी ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो आपको लू से बचाने में काफी सहायता करते हैं। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में…

जरूरी बात
-घर या Office से बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखना चाहिए और जब भी गला सूखे पानी पीते रहना चाहिए।
-आप कहीं जा रहे हैं तो धूप में निकलने से पहले पूरे अंगो को ढकने वाले कपड़े पहनना चाहिए।

-सर्व प्रथम धनिए को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगो दीजिए। फिर थोड़ी देर बाद धनिए को पानी में से निकाल कर अच्छी तरह उसे मसल लीजिए। अब पानी को छान कर उसमें थोड़ी-सी चीनी मिलाकर इसका सेवन कीजिए।

-इमली के बीज लू से बचाने में काफी सहायता करते हैं। थोड़े से इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लीजिए। फिर इस पानी में चीनी मिलाकर इसका सेवन कीजिए।

घर बैठे ही करें तनाव का इलाज, जानिए कैसे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3mVLR7j
via Latest News in Hindi

0 Comments