केला है बहुत लाभकारी,आज से ही शुरू कर दे खाना

केला एक ऐसा फल है, जिसे आप अपने साथ कहीं भी कैरी करके ले जा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आप खुद को बेहद आसानी से स्वस्थ रख सकते हैं। आईए जानते हैं इससे होने वाले लाभों के बारे में-
अगर आपको रात में ठीक तरह से नींद नहीं आती तो आप दूध के साथ केला और शहद मिलाकर सेवन करें। आपकी समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही यह शरीर के शुगर लेवल को भी नियमित करता है जो कि हैंगओवर का रामबाण इलाज है।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन यह तनाव से लड़ने में भी काफी मददगार है, ऐसा इसमें मौजूद प्रोटीन ट्रिप्टोफैन के कारण होता है। यह वह प्रोटीन है जिसको बॉडी सेरोटानिन में परिवर्तित कर देती है। सेरोटोनिन मानसिक तनावों से राहत देने, मूड में सुधार करने और खुश रखने के लिए जाना जाता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3gWdfkm
via Latest News in Hindi
0 Comments