सेहत के लिए बहुत लाभदायक है सरसों का तेल,जानिए कैसे

सरसों के तेल का इस्तेमाल तो अक्सर घरों में किया जाता है। यहां तक कि कई तरह के व्यजंनों का स्वाद तो सरसों के तेल के बिना आता ही नहीं है। वहीं कुछ लोग इसे सिर में लगाते हैं तो कुछ लोग इससे मालिश भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सरसों का तेल सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। तो चलिए जानते हैं सरसों के तेल से होने वाले कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में-
जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें सरसों के तेल को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है। साथ ही इससे पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है, जिससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
आपको शायद जानकर हैरानी हो कि कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। एक रिसर्च में भी यह बात साबित हो चुकी है। सरसों के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर की गाठ को बनने से रोकता है। यह शरीर को अलग-अलग तरह के कैंसर से दूर रखता है।
सरसों के तेल में पाएं जाने वाले तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं और साथ ही में कोलेस्ट्रॉल के संतुलन को बनाएं रखते हैं। यह मोटापे, ब्लडप्रेशर, हाइपरटेंशन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
जिन लोगों को बेहद कम भूख लगती है या फिर भूख न लगने की शिकायत होती है, उनके लिए भी सरसों का तेल लाभकारी होता है। ये तेल पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है, जिससे भूख बढ़ती है।
सरसों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है। सर्दी हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3tnAXcT
via Latest News in Hindi
0 Comments