इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है किशमिश,जानें इसके लाभ

किशमिश उन ड्राई फ्रूट्स में से एक है जो स्वाद में बहुत टेस्टी होते हैं। इसमें फाइबर,विटामिन, मिनरल की मात्रा भरपूर पायी जाती ह। स्वाद में मीठी होने के साथ-साथ इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा अधिक होती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। किशमिश को खाने से पाचन क्रिया सुचारु रहती है। इसको खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं रहती और हड्डियां मजबूत रहती हैं। किशमिश का सेवन तो हर कोई करता है परन्तु कभी आपने इसके पानी को उपयोग में लिया है? नहीं, आइए जानें इसके पानी के सेवन से शरीर में होने वाले लाभ –
लिवर को प्रभावित होने से बचाए
किशमिश को खाने से शरीर से विषैले पदार्थ दूर हो जाते हैं। किशमिश के पानी का सेवन करने से लिवर हैल्दी रहता है। नियमित किशमिश के पानी को पीने से शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है।
इम्युनिटी सुधारे
किशमिश के पानी को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसके पानी में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। इस पानी को पीने से संक्रमण दूर हो जाता है।
पाचन क्रिया बनाए सुचारु
डाइजेशन को सुधारने में किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इस पानी में कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है जिससे शरीर में डाइजेशन संबंधी किसी तरह की कोई भी समस्या नहीं रहती। इस पानी में फाइबर भी अधिक होता है जिससे पेट स्वस्थ रहता है।
मुंह की बदबू से छुटकारा
किशमिश का पानी मुंह से आ रही बदबू से राहत दिलाने में कारगर होता है। रोज़ाबा इस पानी को पीने से मुंह में मौजूद कीटाणु को भी दूर किया जा सकता है।
सेहत को भिगोकर बादाम खाने से मिलते हैं कई फायदे, जानिए टिप्स
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3tgPzud
via Latest News in Hindi
0 Comments